एडिलेड में भारत ने बनाए कई शर्मनाक रिकॉर्ड, कम स्कोर के अलावा टूटा 96 साल पुराना ये रिकॉर्ड

विदेश धरती में खेले गए पहले पिंक बॉल टेस्ट में भारतीय टीम को मुंह की खानी पड़ी। कंगारूओं ने भारत को 8 विकेट से मात दे दी।

आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में हारने से पहले टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास का अपना सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया। इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम की दूसरी पारी महज 36 रन पर सिमटी, जो टेस्ट इतिहास में भारत का सबसे कम स्कोर है।

यानी भारत ने खुद अपना पुराना शर्मनाक रिकॉर्ड तोड़ा है। इस मुकाबले से पहले टेस्ट इतिहास में भारत का सबसे कम स्कोर 42 रन का था। इसके साथ ही एडिलेड में टीम इंडिया ने 96 साल पुराना का एक अनचाहा रिकार्ड भी तोड़ा। डे-नाइट टेस्ट मैच की दूसरी पारी में में भारत का कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े में नहीं पहुंच सका।

इस मैच से पहले ऐसा वाकया टेस्ट इतिहास में 96 साल पहले 14 जून, 1924 को दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच हुए टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली पारी में 30 रन ही बना पाई थी और उसका कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका था।

दक्षिण अफ्रीका के लिए उस पारी में कप्तान हार्बी टेलर ने सबसे ज्यादा सात रन बनाए थे जबकि चार बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए थे। भारत की तरफ से तीन बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.