एशेज चौथा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच ड्रॉ हुआ मैच, इस बल्लेबाज ने खेली शानदार पारी

एससीजी में खेला जा रहा चौथा टेस्ट यहां ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ ड्रा रहा। मैच ड्रॉ होने के बाद भी सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम 3-0 से बढ़त बनाए हुए है।

पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच दोनों टीमों के बीच अब होबार्ट में खेला जाएगा। पहले दिन पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 134 ओवर में आठ विकेट खोकर शानदार 416 रन बनाए। इस दौरान मैच में डेब्यू कर रहे उसमान ख्वाजा ने शतक लगाते हुए 137 रन बनाए। गेंदबाज ब्रॉड के ओवर में ख्वाजा क्लीन बोल्ड हो गए। वहीं, चौथे नंबर के बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ ने भी अपना अर्धशतक पूरा करते हुए 67 रन की पारी खेली और ब्रॉड के ओवर में आउट हो गए।

बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 79.1 ओवर में दस विकेट खोकर 294 रन बनाए। टीम के बल्लेबाज स्टोक्स ने अर्धशतक लगाते हुए 66 रन की पारी खेली और बेयरस्टो ने 113 रन की शानदार पारी खेली और बोलैंड के ओवर में कैच थमा बैठे।

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 68.5 ओवर में छह विकेट खोकर 265 रन की पारी खेली थी। जिसमें डेब्यू कर रहे ख्वाजा ने एक बार फिर शतक लगाते हुए 101 रन की पारी खेली। वह इस पारी में नाबाद रहे थे। बल्लेबाज ग्रीन ने अर्धशतक लगाते हुए 74 रन की शानदार पारी खेली थी।

चौथे टेस्ट के आखिरी दिन इंग्लैंड टीम ने 102 ओवर में नौ विकेट खोकर 270 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली ने 77 रन की शानदार पारी खेली और स्टोक्स ने अर्धशतक लगाते हुए 60 रन की पारी खेली। इस दौरान दोनों टीमों के बीच खेला गया चौथा टेस्ट ड्रा रहा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.