टीम इंडिया से दहशत में हैं ये ‘कंगारू’ बल्लेबाज? ऑस्ट्रेलिया ने माना उसके दो खिलाड़ी भारतीय रणनीति से परेशान

भारतीय टीम ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशैन को हाथ खोलने के ज्यादा मौके नहीं दिए।

लेग स्टम्प पर गेंद डालने की रणनीति से इन दोनों खिलाड़ियों को अभी तक बांधे रखा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन ने भी इस बात को माना है कि स्मिथ और लाबुशैन संघर्ष कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच एंड्रयू मैक्डोनाल्ड ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं स्मिथ पर कोई भी राय बनाने में जल्दबाजी नहीं करूंगा। हां, यह सच है कि वह इस सीरीज में अभी तक चले नहीं हैं। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में शुरुआती चार गेंदें जो उन्होंने खेली थीं उनमें काफी मजबूत दिख रहे थे। नेट्स पर भी वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “भारत ने जिस तरह से रणनीति बनाई है और इन दो खिलाड़ियों को जिस तरह से काबू किया है, खासकर लेग साइड थ्योरी के साथ, इस समय मेरे लिए यह सवाल है। मुझे लगता है कि इन दोनों खिलाड़ियों को कुछ बेहतर करना होगा। मुझे नहीं लगता कि यह तकनीक का मुद्दा है। वह तकनीकी तौर पर अच्छी स्थिति में हैं। लेकिन यह ज्यादा रन करने की बात है और वह किस तरह से इन रणनीतियों से बाहर निकलते हैं, इस पर हम बात कर रहे हैं।”

दूसरा टेस्ट मैच चार दिन में ही खत्म हो गया था और पांचवें दिन दोनों बल्लेबाज नेट्स पर इस रणनीति से पार पाने का अभ्यास कर रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच ने कहा कि लगातार फील्डिंग बदलने से बल्लेबाज असमंजस में पड़ जाता है।

मैक्डोनाल्ड ने कहा, “हम नेट्स पर इस पर काम कर रहे हैं। टेस्ट मैच का जो पांचवां दिन होता, उस दिन हम नेट्स पर मेहनत कर रहे थे। इस पर चर्चा चल रही है। यह किसी एक चीज को लेकर नहीं होगा। उनकी रणनीति लगातार बदलती रहती हैं। कई बार वह दो खिलाड़ी रखते हैं, कई बार वह लेग गली रखते हैं। कई बार वह बॉक्स मिडविकेट के साथ जाते हैं। हमने स्मिथ और लाबुशैन से कहा कि वह इन चीजों को पढ़ें।”

मैक्डोनाल्ड ने कहा कि वह पहले दिन एमसीजी की पिच को देखकर हैरान रह गए थे जो स्पिनरों की मदद कर रही थी। उन्होंने कहा, “हम सभी को जिस एक चीज ने हैरान किया वो पहले दिन बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की विकेट थी। हम उम्मीद नहीं कर रहे थे कि विकेट स्पिन लेगी और पहले ही दिन एमसीजी में बड़ा योगदान निभाएगी। पिच के मुख्य हिस्से से वो ज्यादा बाउंस और स्पिन ले रही थी।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

6 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

6 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 week ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.