IND vs AUS 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 66 रनों से पीटा, टीम इंडिया के इन गेंदबाजों ने डुबोई लुटिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले गए पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 66 रनों से हरा दिया है।

इस जीत के बाद आस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारतीय गेंदबाजों की शर्मनाक गेंदबाजी हार की वजह बनी है। नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल सभी ने अपने कोटे के 10 ओवरों में 60 से ज्यादा रन लुटाए। यह वनडे में दूसरी बार है कि भारत के चार गेंदबाजों ने अपने कोटे के सभी ओवर फेंकने के बाद 60 या उससे ज्यादा रन दिए।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 374 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान एरॉन फिंच और स्टीव स्मिथ की शतकीय पारियों के दम पर भारत के खिलाफ वनडे में अपना सर्वोच्च स्कोर खड़ा किया। फिंच और स्मिथ के अलावा डेविड वार्नर ने भी शानदार पारी खेलते हुए अर्धशतक जमाया।

वार्नर ने 76 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 69 रन बनाए। फिंच ने 124 गेंदों पर 114 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के मारे। स्मिथ ने 66 गेंदों पर तेज तर्रार 105 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में स्मिथ ने 11 चौके और छह चौके मारे। इन सभी के अलावा ग्लैन मैक्सवेल ने 19 गेंदों पर 45 रन बनाए।

भारतीय टीम 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 308 रन ही बना सकी। भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 90 रन बनाए। इस पारी में पांड्या ने 76 गेंदों का सामना किया और सात चौकों के अलावा चार छक्के मारे। शिखर धवन ने 86 गेंदों पर 74 रन बनाए। धवन की पारी में 10 चौके शामिल रहे। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने तीन विकेट लिए।

wahidnewsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.