फोटो: सोशल मीडिया
जब टेनिस स्टार रोजर फेडरर कोर्ट में खेलते हैं तो दर्शक की निगाहें उनके खेल पर टिक जाती हैं। इस सर्बियाई टेनिस प्लेयर के दुनिया भर में करोड़ों फैंस हैं और बड़ी तादाद में उनके चाहने वाले मैच देखने जाते हैं। लेकिन मंगलवार को फेडरर ऑस्ट्रेलियन ओपन का क्वार्टर फाइनल खेलने मैदान पर उतरे तो दर्शकों की निगाहें किसी और पर ही टिकी रहीं।
क्वार्टर फाइनल मैच रोजर फेडरर और टेनिस सैंडग्रेन के बीच खेला गया। लेकिन मैच में सबसे ज्यादा दर्शकों को अपनी तरफ मैच की अंपायर ने खींचा। अंपायर का नाम मेरिआना वेल्जोविक बताया जा रहा है। वो इतनी खूबसूरत हैं कि जिसकी भी निगाहें उन पर पड़ी वो उन्हीं को ही देखता रह गया।
मेरिआना ने अपनी खूबसूरती से दर्शकों का दिल तो जीता है। फेडरर को लगाई गई लताड़ की वजह से भी वो चर्चा में रहीं। दरअसल मैच में दूसरा सेट गंवाने के बाद फेडरर के मुंह से कुछ अपशब्द निकलने लगे। इसकी जब जज ने शिकायत की थी तो मेरिआना ने फेडरर को चेतावनी दी।
मेरिआना ने फेडरर से कहा कि मैं अपनी बात बार-बार नहीं दोहराउंगी। ये बिल्कुल साफ समझ लो। आपको बता दें कि मेरिआना भी सर्बिया की ही नागरिक हैं। कैनेडियन टेनिस प्लेयर यूजिनी बुचार्ड ने खुद ट्वीट कर मेरिआना की खूबसूरती की प्रशंसा की। उन्होंने लिखा रोजर-टेनिस के बीच खेले जा रहे मैच की अंपायर बेहद खूबसूरत है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.