दिल्ली टी-20: बांग्लादेश ने भारत को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज में 1-0 से आगे

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए तीन दिवसीय टी-20 मैच के पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया है।

मुश्फिकुर रहीम (नाबाद 60) के अर्धशतक की मदद से बांग्लादेश ने शानदार जीत दर्ज की। इसके साथ ही बांग्लादेश ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। दोनों टीमों के बीच अब तक का यह 9वां अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच था, जिसमें बांग्लादेश ने पहली बार भारत को हराया है। दोनों टीमों के बीच खेला गया ये मैच टी-20 प्रारूप का अब तक का 1000वां अंतरराष्ट्रीय मैच था।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 148 रनों का स्कोर बनाया, जिसे बांग्लादेश ने 19.3 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत से मिले 149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 8 रन के स्कोर पर ही लिटन दास (7) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद सौम्या सरकार (39) और मोहम्मद नईम (26) ने दूसरे विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से निकाला।

नईम ने 28 गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया। नईम के आउट होने के बाद सरकार ने मुश्फिकुर के साथ तीसरे विकेट के लिए 55 गेंदों पर 60 रनों की साझेदारी कर बांग्लादेश को जीत के करीब पहुंचा दिया। सरकार ने 35 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के लगाए। सरकार जिस समय आउट हुए उस समय बांग्लादेश को अंतिम तीन ओवरों में जीत के लिए 35 रन बनाने थे और टीम ने 19.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

मुश्फिकुर ने 43 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्का लगाया। मुश्फिकुर का टी-20 में यह पांचवां अर्धशतक है। कप्तान महमुदुल्लाह ने सात गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 15 रन बनाए।

भारत की ओर से दीपक चहर, युजवेंद्र चहल और खलील अहमद ने एक-एक विकेट लिए।इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही और कप्तान रोहित शर्मा (9) पहले ही ओवर में शैफुल इस्लाम की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। रोहित ने पांच गेंदों पर दो चौके लगाए। रोहित के आउट होने के बाद भारत की रन गति धीमी हो गई और उसने पहले 6 ओवरों में केवल 35 रन बनाए।

पॉवरप्ले के खत्म होने के बाद लोकेश राहुल (15) अमिनुल इस्लाम की गेंद पर कप्तान महमुदुल्लाह को कैच थमा बैठे। राहुल ने 17 गेंदों पर दो चौके लगाए। राहुल और शिखर धवन (41) के बीच दूसरे विकेट के लिए 26 रनों की साझेदारी हुई।राहुल के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर भी 13 गेंदों पर एक चौके और दो छक्के की मदद से 22 रन बनाकर आउट हो गए। अय्यर ने शिखर के साथ तीसरे विकेट के लिए 34 रन जोड़े।

भारत को चौथा झटका 95 रन के स्कोर पर शिखर के रूप में लगा। विकेट पर अपनी नजरें जमा चुके शिखर 14.5 ओवर में रन आउट हो गए। शिखर ने 42 गेंदों पर तीन चौके एक और एक छक्का लगाया। भारतीय टीम इसके बाद अंतिम पांच ओवरों में 53 रन जोड़े, जिसमें से अंतिम दो ओवरों में 30 रन शामिल है।

ऋषभ पंत ने 25 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 27, अपना पर्दापण मैच खेल रहे शिवम दुबे ने 1, क्रुणाल पांडया ने आठ गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 15 और वाशिंगटन सुंदर ने पांच गेंदों पर दो छक्के की मदद से नाबाद 14 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश की ओर से अमिनुल इस्लाम और शैफुल इस्लाम ने दो-दो जबकि आफिफ हुसैन ने एक-एक विकेट लिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

3 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

5 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

5 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

6 days ago

This website uses cookies.