पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिवारों की मदद को आगे आया BCCI, इतने करोड़ की देगा मदद

BCCI ने आर्मी वेलफेयर फंड में 20 करोड़ रुपये दान करने का फैसला किया है। मदद की ये राशि पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार को दी जाएगी।

पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों की मदद को पूरा देश आगे आ रहा है। हर कोई अपने स्तर पर परिवार की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी सराहनीय कदम उठाते हुए शहीद जवानों के परिवार की मदद को आगे आया है। BCCI ने आर्मी वेलफेयर फंड में 20 करोड़ रुपये दान करने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को 23 मार्च को चेन्नई में IPL की शुरुआती मैच में आमंत्रित करने की योजना बना रहा है।

आपको बता दें कि COA ने पहले ही IPL का उद्घाटन समारोह नहीं करने का फैसला किया था। इसकी राशि सुरक्षा बलों की मदद को देने का फैसला किया था। IPL का उद्घाटन समारोह का बजट पिछले साल 15 करोड़ रुपये के करीब रहा था। BCCI ने इस बार इसे बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है।

पुलवामा में 14 फरवरी को फिदायीन हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली। इसके जवाब में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। जिसमें 300 के करीब आतंकी ढेर हो गए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.