बिहार: ‘समर’ ने की सद्भावना किक्रेट टूर्नामेंट की घोषणा, जानें क्या है प्रतियोगिता का मकसद और नियम

बिहार के कई इलाकों में सद्भावना की अलख जगा रही ‘समर’ संस्था  ने क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन की घोषणा की है।

प्रतियोगिता का आयोजन 5 जनवरी से 13 जनवरी 2023 के बीच अंशुल क्रिकेट अकादमी (ग्राउंड), नेउरा गंज पर खेला जाएगा। खास बात यह है कि प्रत्येक टीम के प्लेइंग इलेवन (11 खिलाड़ी ) में 2 खिलाड़ी-SC/ST, 2 खिलाड़ी- अल्पसंख्यक, 2 खिलाड़ी-OBC और 2 खिलाड़ी सामान्य वर्ग से होना आवश्यक है। सभी वर्ग के खिलाड़ियों की उपलब्धता टीम खुद करेगी। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की उम्र 22 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

इससे पहले ‘समर’ तीन बार इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन कर चुका है। अब चौथी बार इस प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। टूर्नामेंट में इंट्री फीस 501 रुपये रखा गया है। सभी मैच टेनिस बॉल से 10-10 ओवर के होंगे।

प्रतियोकिता का मकसद क्या है?

प्रतियोगिता से जुड़े उदय प्रताप सिंह ने कहा कि हमारा समाज विभाजनकारी दौर से गुजर रहा है। लोगों को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा कर दिया गया है। ऐसे माहौल में खेल दिलों को जोड़ सकते हैं। साम्प्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए ‘समर’ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में हमने सद्भावना कप की परिकल्पना की है।

उन्होंने बताया, जो टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहती हैं, उनमें सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व होना जरूरी है। टीम निर्माण की यह प्रक्रिया संवाद को बढ़ावा देगा और पूर्वाग्रहों को दूर करेगा। यही वजह है कि ‘समर’ चैथी बार सद्भावना कप आयोजित करने जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.