ब्रिस्बेन टेस्ट: मंगलवार को टीम इंडिया का होगा मंगलमय, ये है सीरीज की जीत का फॉर्मूला

ब्रिस्बेन में कल सिर्फ टेस्ट मैच का फैसला नहीं, बल्कि इस सीरीज़ के चैंपियन का भी फैसला होने वाला है। टेस्ट मैच कितने दिलचस्प हो सकते हैं।

इसका अंदाजा आपने सिडनी टेस्ट में और ब्रिस्बेन टेस्ट की पहली पारी में लगा लिया होगा, लेकिन गाबा टेस्ट की आखिरी पारी से ना सिर्फ टेस्ट मैच, बल्कि टेस्ट सीरीज़ का भी फैसला होने वाला है। यानि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही बेस्ट प्रदर्शन देने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। कल टीम इंडिया की क्या स्ट्रैटजी होगी। ये हम आपको बताएंगे, लेकिन सबसे पहले बताते हैं कि टेस्ट मैच के चौथे दिन क्या कुछ खास हुआ।

ब्रिस्बेन टेस्ट में बारिश ने एक बार फिर से खलल डाला। चौथे दिन के खेल में 23.1 ओवर का खेल बचा हुआ था, लेकिन बारिश की वजह से ये धुल गया। हालांकि टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय गेंदबाज़ों ने ऑस्ट्रेलिया को 294 रन पर ऑल आउट कर दिया। यानि ब्रिस्बेन टेस्ट जीतने के लिए भारतीय टीम को 328 रन का लक्ष्य दिया है। दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 5 विकेट मोहम्मद सिराज को मिले। इसके साथ ही सिराज गाबा के मैदान पर पांच विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज साबित हुए। सिराज के अलावा शार्दुल ठाकुर ने भी 4 विकेट झटके।

दूसरी पारी में टीम इंडिया बटिंग करने भी मैदान पर आ चुकी थी। रोहित शर्मा ने चौके से अपनी पारी का आगाज भी कर दिया था। लेकिन फिर बारिश ने मैच रोक दिया और आखिरकार बारिश की वजह से दिन के खेल को सस्पेंड करना पड़ा। अब टेस्ट मैच के आखिरी दिन भारतीय टीम को जीत के लिए 324 रन की जरूरत है। भारतीय टीम के पास 10 विकेट भी बचे हुए हैं । अब बस जरूरत है तो टीम के बल्लेबाज़ों को पांचवें दिन संभल कर खेलने की। खैर ब्रिस्बेन के मैदान पर आजतक किसी टीम ने 250 से ज्यादा का टारगेट चेज नहीं किया है। लेकिन इस रिकॉर्ड से डरने की जरूरत नहीं है। क्योंकि टीम इंडिया को पुराने रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान रचने का अच्छा खासा अनुभव है। यानि ब्रिस्बेन टेस्ट के आखिरी दिन अगर मौसम महरबान हुआ तो फिर टीम इंडिया ना सिर्फ ये टेस्ट बल्कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भी अपने नाम करेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.