IPL 2021 की नीलामी में आस्ट्रेलियाई टी-20 कप्तान फिंच को खरीदार नहीं मिलने पर क्लार्क का बड़ा बयान

एरॉन फिंच आईपीएल 2021 की नीलामी में नहीं बिके। आईपीएल फ्रेंचाइजियों के इस फैसले से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान माइकल क्लार्क हैरान हैं।

क्लार्क ने कहा है कि आईपीएल टीमों की यह अस्वीकृति ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा सीमित ओवरों के कप्तान को परेशान करेगी। फिंच, जिन्हें इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का नेतृत्व करने की उम्मीद है, को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुरुवार की हुई नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था।

फिंच ने अपने लिए एक करोड़ रुपये का आधार मूल्य निर्धारित किया लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनमें रुचि नहीं दिखाई। स्काई स्पोर्ट्स के बिग स्पोर्ट्स ब्रेकफास्ट पर क्लार्क से जब फिंच को लेकर सवाल पूछा गया तो क्लार्क ने कहा कि फिंच हमारे ट्वेंटी 20 कप्तान हैं। उनके चयन को लेकर हमारे चयनकर्ता गलत हैं या फिर हर आईपीएल फ्रेंचाइजी गलत है? मैं इस पर विश्वास नहीं कर सकता। ऑस्ट्रेलियाई ट्वेंटी20 कप्तान को कोई खरीदार नहीं मिला। कुछ तो गलत है।

आईपीएल 2020 में निराशाजनक प्रदर्शन करने के बाद ऑस्ट्रेलियाइ समर की शुरूआत में, फिंच ने ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 2-1 से जीत दिलाई। आईपीएल 2020 में वह आरसीबी के लिए 12 मैचों में 22.33 की औसत से 268 रन ही बना सके थे। इसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.