एडिलेड में कोरोना की दूसरी लहर! यहीं होना है भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लिया बड़ा फैसला!

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा है कि वो ये सुनिश्चित करके चल रहा है कि कोरोना वायरस के दूसरी लहर के बावजूद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच एडिलेड में ही खेला जाएगा।

ये मैच दोनों टीमों के बीच दिन-रात का पहला टेस्ट मैच होगा। क्रिकब्ज की रिपोर्ट के मुतबाकि, एडिलेड में कोरोना के मामले अचानक बढ़ने लगे हैं और इससे 17 दिसंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। बावजूद इसके क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्पष्ट किया है कि वो अभी भी दोनों टीमों के बीच होने वाले ऐतिहासिक दिन-रात टेस्ट मैच की तैयारियों में जुटा हुआ है और ये सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

एडिलेड में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण कुछ अन्य राज्यों को इसे महामारी का हॉटस्पॉट घोषित करना पड़ा है। एडिलेड में कोरोना के मामलों में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है। यहां पर सोमवार को ही कोरोना के मामले चार से बढ़कर 18 तक पहुंच गए हैं।

वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया, तस्मानिया और द नॉर्थन टैरीटरी की सरकारों ने अपनी सीमाओं को बंद करने का फैसला किया है। वहीं क्वींसलैंड ने एडिलेड से आने वाले लोगों के लिए दो सप्ताह का क्वारंटीन का नियम बनाया है।

इस नियम का मतलब है कि एडिलेड में खेले गए मार्श शेफील्ड शील्ड मैच में हिस्सा लेने वाले वेस्टर्न आस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ियों को दो हफ्ते के लिए सेल्फ आइसोलेशन में रखना होगा। इसका मतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पेन और विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड और तस्मानिया की टीम के बाकी के सदस्यों को भी आइसोलेशन में जाना होगा।

भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया में ही है और दो सप्ताह का क्वारंटीन पीरियड निकाल रही है। टीम का क्वारंटीन का पांचवां दिन है यह 27 नवंबर को होने वाले पहले वनडे मैच से एक दिन पहले समाप्त होगा।

हालांकि अच्छी बात यह है कि न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया ने अपनी-अपनी सीमाओं को खोले रखने का फैसला किया है। न्यू साउथ वेल्स की प्रमुख ग्लैडी बेरेजिकिलयन पहले ही ये कह चुकी है कि हम सबको वायरस के साथ जीने की जरूरत है और इस बात की कोई उम्मीद नहीं है कि इस मामले में कोई बदलाव होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

6 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

6 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

7 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.