ब्रिस्बेन टेस्ट: इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया को जीत के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया के ने कमाल कर दिया है।

भारत ने अपनी पहली पारी में सुंदर और शार्दुल की जोड़ी के जलवे से 336 रन बना डाले। जिसके जवाब में मेजबान ऑस्ट्रेलिया बिना किसी नुकसान के 21 रन बना चुका है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने अब तक टीम इंडिया पर 54 रन की बढ़त बना ली है। तीसरे दिन की शुरुआत डराने वाली हुई थी क्योंकि डेढ़ सौ रन पूरे होने से पहले ही भारत के दो अहम बल्लेबाजों की पेवेलियन वापसी हो चुकी थी। ऐसे में डर ये था कि टेल ने दम ना दिखाया तो ऑस्ट्रेलिया को आसानी से अपनी बढ़त को और बढ़ाने का मौका मिल जाएगा. इस जोड़ी ने उनके सारे के सारे अरमानों पर पानी फेर दिया।

मैच के तीसरे दिन एक वक्त टीम ने 186 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने शार्दूल ठाकुर के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला और रिकॉर्ड साझेदारी कर डाली। दोनों ने 7वें विकेट के लिए 217 बॉल पर 123 रन की पार्टनरशिप की। इसकी बदौलत टीम इंडिया 336 का स्कोर खड़ा कर सकी।

चौथे और निर्णायक मुकाबले में वॉशिंगटन सुंदर ने 110 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। मैच के दौरान नस्लीय टिप्पणी झेलने वाले सुंदर ने शानदार 62 रन बनाकर ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इसी के साथ सुंदर ऑस्ट्रेलिया में 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन गए। इससे पहले, 1911 में इंग्लैंड के फ्रैंक फोस्टर ने सिडनी में 56 रन बनाए थे। सुंदर भारत के तीसरे ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में इस नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए इतने रन बनाए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.