ब्रिस्बेन टेस्ट में जीत के बाद टीम इंडिया ने ये यूं मनाया जश्न, वीडियो वायरल

ब्रिस्बेन टेस्ट में ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया की हर तरफ तारीफ हो रही है। देश हो या विदेश यंगिस्तान सुर्खियों में है।

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने खिलाड़ियों को जमकर सराहा। शास्त्री के ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों की तारीफ का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें खिलाड़ी भी हल्के जश्न के मूड में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को बीसीसीआई ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है।

शास्त्री ने ड्रेसिंग रूम में टीम से बात करते हुए कहा कि साहस, निश्चय, मजबूती, आप लोगों ने जो दिखाया वो शानदार था। आप एक बार भी हताश नहीं हुए। चोटें, 36 पर ऑल आउट होना, इसके बाद भी आप लोगों में आत्मविश्वास था। ये एक रात में नहीं होता, लेकिन आपमें आत्मविश्वास है और आप देख सकते हैं कि यह आपको कहां ले जा सकती है।

शास्त्री ने खिलाड़ियों से बात करते हुए कहा कि आज, सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया आपको खड़े होकर सलाम करेगा। याद रखिए आपने आज जो किया। आपको इस पल का मजा लेना चाहिए। इसे जाने नहीं दें, जितना हो सके इसका लुत्फ उठाएं। पदार्पण करने वाले सभी खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ, सभी शानदार थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.