क्रिकेटर से कमेंटेटर तक, इरफान पठान का सफरनामा

इंडियन क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी इरफान पठान ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। शनिवार को उन्होंने इसका ऐलान किया। हालांकि वो फ्रेंचाइजी आधारित लीग के लिए उपलब्ध रह सकते हैं।

रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए पठान ने कहा कि ‘आज मैं सभी तरह की क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। यह मेरे लिए भावुक पल है, लेकिन यह ऐसा पल है जो हर खिलाड़ी की जिंदगी में आता है। छोटी जगह से हूं और मुझे सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली जैसे महान खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला, जिसकी हर किसी को तमन्ना होती है।’

इरफान पठान ने आखिरी बार 2012 में अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। ये टी-20 मैच कोलंबो में टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका के खिलाफ था। वहीं घरेलू मैच की बात करें तो फरवरी 2019 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर टीम का प्रतिनिधित्व किया। हरफनमौला पठान ने पिछले महीने खुद को आईपीएल नीलामी पूल में भी नहीं रखा था।

गुजरात के इरफान पठान ने साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। अपनी स्विंग के चलते उन्होंने टीम में जल्द ही जगह पक्की कर ली। बल्लेबाजी भी उनकी काफी बेहतर थी। इसी वजह से लोग उस वक्त उनकी तुलना लोग कपिल देव से करने लगे थे। इरफान पठान ने 29 टेस्ट में 100 विकेट, 120 वनडे में 173 विकेट और 24 टी-20 इंटरनेशनल टी-20 में 28 विकेट लिए हैं। आपको बता दें कि 2007 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में वो मैन ऑफ द मैच रहे थे। इरफान पठान फिलहाल जम्मू-कश्मीर टीम के मेंटर हैं और अक्सर कमेंटेटर की भूमिका में भी नजर आ जाते हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.