उत्तराखंड क्रिकेट टीम के पूर्व कोच वसीम जाफर विवाद पर खिलाड़ियों ने क्या प्रतिक्रिया दी है?

उत्तराखंड क्रिकेट टीम के पूर्व कोच और क्रिकेटर वसीम जाफर विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

धार्मिक भेदभाव के बाद भले ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन आरोप उनका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। कई क्रिकेट खिलाड़ी उनके समर्थन में खड़े हैं, तो कइयों ने इस पूरे मसले से खुद को अलग कर लिया है। भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने दिग्गज घरेलू क्रिकेटर और मुंबई टीम के अपने पूर्व साथी वसीम जाफर से जुड़े विवाद से खुद को अलग रखा। रहाडणे ने कहा कि मुझे इस बाबत कोई जानकारी नहीं है, ऐसे में मैं इस पर क्या प्रतिक्रिया दूं।

वहीं जाफर को पूर्व भारतीय कप्तान और कोच अनिल कुंबले का समर्थन मिला है। साथ ही पूर्व भारतीय खिलाड़ियों इरफान पठान और मनोज तिवारी के साथ ही मुंबई के पूर्व बल्लेबाज शिशिर हट्टनगढ़ी ने भी जाफर का समर्थन किया है।

क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि वसीम जाफर पर उत्तराखंड के कोच के कार्यकाल के दौरान धर्म आधारित चयन को बढ़ावा देने की कोशिश करने का आरोप लगा है। राज्य संघ से विवाद के बाद जाफर ने पद से ये कहते हुए इस्तीफा दे दिया कि उन्हें इन आरोपों से दुख पहुंचा। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड क्रिकेट संघ (सीएयू) के अधिकारियों के इन आरोपों को खारिज किया है कि उन्होंने टीम में मुस्लिम खिलाड़ियों का पक्ष लिया। उन्होंने कहा कि ये आरोप बिल्कुल गलत हैं कि मैं इकबाल अब्दुल्ला का समर्थन करता हूं और उसे कप्तान बनाना चाहता था।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.