IPL 2020: दिल्ली के आगे कोलकाता ने डाले ‘हथियार’, 18 रनों से हारी KKR

IPL 13 में आज दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रनों से हराया दिया है।

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए। कोलकाता की टीम 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 210 रन ही बना सकी।

कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा 58 रन नीतीश राणा ने बनाए। उन्होंने 35 गेंदों की पारी में चार चौके और चार छक्के मारे। इयोन मोर्गन ने 18 गेंदों पर 44 रन बनाए। उनकी पारी में एक चौका और पांच छक्के शामिल रहे। राहुल त्रिपाठी ने 36 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 16 गेंदों का सामना किया और तीन चौकों के अलावा तीन छक्के लगाए।

इससे पहले दिल्ली ने कप्तान श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ के अर्धशतकों के दम पर कोलकाता को 229 रनों का लक्ष्य दिया था। अय्यर ने महज 38 गेंदों पर सात चौके और छह छक्कों की मदद से नाबाद 88 रन बनाए। शॉ ने 41 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली जिसमें चार चौके और चार छक्के लगाए। कोलकाता के लिए आंद्रे रेसल ने दो विकेट लिए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 week ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 week ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 week ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.