IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स का बेहतरीन प्रदर्शन जारी, राजस्थान को 46 रनों से दी मात, टॉप में बनाई जगह

दिल्ली कैपिटल्स ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स को 46 रनों से हरा दिया है।

आपको बता दें, दिल्ली द्वारा दिए गए 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 19.4 ओवरों में 138 रनों पर आउट हो गई। राहुल तेवतिया ने सबसे अधिक 38 रन बनाए जबकि यशस्वी जायसवाल ने 34 रन बनाए।

दिल्ली की ओर से कगीसो रबादा ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए जबकि रविचंद्रन अश्विन और मार्कस स्टोइनिस को दो-दो सफलता मिली। आपको बता दें, दिल्ली की छह मैचों में यह पांचवीं जीत है। राजस्थान की यह छह मैचों में चौथी हार है।

इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 184 रन बनाए। दिल्ली की ओर से शिमरोन हिटमायेर ने सबसे अधिक 45 रन बनाए जबकि मार्कस स्टोइनिस के बल्ले से 39 रन निकले। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए जबकि दिल्ली के दो बल्लेबाज रन आउट हुए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.