फोटो: सोशल मीडिया
दुबई में खेले गए IPL 13 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रनों से हरा दिया है।
इसके साथ ही दिल्ली ने आईपीएल के इतिहास में पहली बार फाइनल में जगह बनाई है। अब दिल्ली अपने पहले खिताब के लिए मंगलवार को मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 189 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। हैदराबाद के लिए यह लक्ष्य मुमकिन साबित नहीं हुआ। वह 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 172 रन ही बना पाई।
उसके लिए केन विलियम्सन ने 45 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल रहे। अब्दुल समद ने 16 गेंदों पर 33 रन बनाए। दिल्ली के लिए कगिसो रबादा ने चार और मार्कस स्टोइनिस ने तीन विकेट लिए। दिल्ली के लिए शिखर धवन ने अर्धशतक जमाते हुए 78 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 50 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके, दो छक्के लगाए।
धवन ने 38 रन बनाने वाले मार्कस स्टोइनिस (38) के साथ पहले विकेट के लिए 86 रनों की साझेदारी की। शिमरन हेटमायेर के साथ भी उन्होंने 52 रन जोड़े। हेटमायेर ने 22 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। हैदराबाद के लिए राशिद खान, जेसन होल्डर, संदीप शर्मा ने एक-एक विकेट लिया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.