World Cup 2019: मेजबान इंग्लैंड का जीत के साथ आगाज, ये खिलाड़ी रहे मैच के हीरो

ICC 2019 क्रिकेट विश्व कप के पहले मैच में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 104 रनों से हरा दिया है। इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए बेन स्टोक्स (89) और इयोन मोर्गेन (57) की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए थे।

जवाब में साउथ अफ्रीका के लिए क्विंटन डिकॉक ने 68 रन बनाए, लेकिन दूसरी तरफ से लगातार विकेट गिरने के कारण वो 39.5 ओवर में 207 रनों पर ढेर हो गई। इंग्लैंड के लिए इस मैच में उसके सभी बल्लेबाज़ों ने लाजवाब प्रदर्शन किया और विश्व कप के एक मैच में पहली बार चार से ज़्यादा बल्लेबाज़ों ने 50 से ज़्यादा रन बनाए। इंग्लैंड के लिए जेसन रॉय (54), जो रूट (51), इयोन मोर्गेन (57) और बेन स्टोक्स (89) ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली।

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। वर्ल्ड कप के इतिहास में यह दूसरा मौका था, जब कोई बल्लेबाज़ पहले ओवर में आउट हुआ है। लेकिन फिर भी इंग्लैंड वनडे क्रिकेट में लगातार पांचवी बार 300 से ज़्यादा रन बनाने में कामयाब हो गई।

इंग्लैंड से मिले 312 रनों के लक्ष्य के जवाब में साउथ अफ्रीका के लिए क्विंटन डिकॉक (68) और वान डर डुसेन (50) ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारियां खेली, लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ों का साथ न मिल पाने के कारण पूरी टीम 207 रनों पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड के लिए तेज़ गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर ने 7 ओवर में एक मेडन के साथ 27 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं बेन स्टोक्स और लियाम प्लंकेट भी 2-2 विकेट लेने में कामयाब हुए। आदिल रशीद और मोईन अली को 1-1 सफलता मिली।

wahidnewsnukkad

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 days ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 days ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.