इंग्लैंड के कोच सिल्वरवुड पाए गए कोरोना पॉजिटिव, ECB ने दी जानकारी

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड मेलबर्न में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

चौथा एशेज टेस्ट 5 जनवरी से सिडनी में शुरू होने वाला है। यहां तीसरे टेस्ट में हार के बाद इंग्लैंड पहले ही एशेज गंवा चुका है और सिल्वरवुड की अनुपस्थिति अगले मैच से पहले टीम के लिए बड़ा झटका है। ईसीबी ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा, “वह 8 जनवरी तक आइसोलेशन में रहेंगे। सिल्वरवुड पूरी तरह से वैक्सीनेट थे। उनका पांचवें एशेज टेस्ट से पहले होबार्ट में लौटने की उम्मीद है।”

इंग्लैंड ने पहले ही घोषणा कर दी है कि एडम होलियोके अब चौथे टेस्ट से पहले कोचिंग स्टाफ में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि वह एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए गए थे। इंग्लैंड के पूर्व वनडे खिलाड़ी हॉलिओके उस टीम में शामिल होने वाले थे, जिस टीम के कोच सिल्वरवुड, तेज गेंदबाजी कोच जॉन लुईस, स्पिन कोच जीतन पटेल और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग विशेषज्ञ डैरेन वेनेस सभी पहले से ही मेलबर्न में क्वारंटीन हैं।

सहायक कोच ग्राहम थोर्प ने एंट बोथा और जेम्स फोस्टर के साथ इंग्लैंड के लिए सिडनी टेस्ट के लिए कार्यभार संभाला है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

3 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

5 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

5 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

6 days ago

This website uses cookies.