इंग्लैंड के दिग्गज पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने की रोहित शर्मा की तारीफ, कहीं ये बड़ी बातें

इंग्लैंड में अपने जमाने के दिग्गज क्रिकेटर रहे नासिर हुसैन ने रोहित शर्मा की तारीफ की है। उन्होंने रोहित शर्मा को बेहतरीन बल्लेबाज और शांत कप्तान बताया।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा है कि मुंबई इंडियंस का ये कप्तान सीमित ओवरों का शानदार खिलाड़ी ही नहीं है, बल्कि एक शांत कप्तान भी है। हुसैन ने कहा कि रोहित एक अच्छे इंसान भी हैं। स्काई स्पोर्टस ने हुसैन के हवाले से लिखा, “उनकी कप्तानी, वह शांत, और धैर्य रखने वाले, सही समय पर सही फैसला लेने वाले खिलाड़ी हैं। मुंबई के साथ उन्होंने अच्छा समय बिताया है। पूरे विश्व में अब कई लोग यह कहने लगे हैं कि समय आ गया है कि विराट कोहली भारत की टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ दें और रोहित उनका स्थान लें। उनके रिकार्ड इस बात की गवाही देते हैं।”

नासिर हुसैन ने शर्मा की बल्लेबाजी योग्यता की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, “वो सीमित ओवरों के महान बल्लेबाज हैं। अगर आप 50 ओवरों में देखेंगे तो उन्होंने कुछ दोहरे शतक जमाए हैं। टी-20 में वह लय खो बैठे थे लेकिन फाइनल में उन्होंने रन बनाए।”

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.