आईपीएल-2022 में दो नई टीमें जुड़ेंगी। इसके साथ ही टीमों की संख्या 10 हो जाएगी।
वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, दो नई टीमों को शामिल करने का फैसला गुरुवार को अहमदाबाद में हुई बीसीसीआई की 89वीं वार्षिक आम बैठक में लिया गया है। आईपीएल में 2022 से अब 10 टीमें खेलेंगी।
अभी तक लीग में आठ टीमें ही खेलती थीं। 2021 में होने वाले अगले सीजन में भी आठ टीमें होंगी। 2008 से शुरू हुई इस लीग में 2011 में दो नई टीमें-पुणे वॉरियर्स और कोच्चि टस्कर्स को शामिल किया गया था, लेकिन एक साल बाद कोच्चि को हटा दिया गया। कुछ दिनों बाद पुणे की टीम भी लीग से हट गई।
दो नई टीमें कहां से होंगी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड हर राज्य से एक ही टीम शामिल करने का फैसला किया है। ऐसे में महाराष्ट्र तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़ से नई टीमें नहीं आ सकती। इनके अलावा भारत में जो अन्य अंतर्राष्ट्रीय वेन्यू हैं उनमें अहमदाबाद, राजकोट, विशाखापट्टनम, कोच्चि/तिरुवनंतपुरम और लखनऊ नई फ्रेंचाइजियों की दावेदारी में सबसे आगे हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.