क्रिकेट के लिए कैसा होगा साल 2022, यहां जानें टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल

कोरोना महामारी के बीच सावधानी से 2021 में क्रिकेट मैच करवाए गए, जिसमें बायो-बबल और क्वोरंटीन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वहीं, 2021 में ही ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप और न्यूजीलैंड ने टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। 2022 में शुरुआती महीनों में दो बड़े टूर्नामेंट होने हैं। उनमें से पहला जनवरी में वेस्ट इंडीज अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी करेगा, जिसमें 2020 सीजन के विजेता बांग्लादेश को इंग्लैंड, कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। पिछली बार उपविजेता रहा भारत ग्रुप सी में आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका और युगांडा के साथ है।

दुबई में अंडर-19 एशिया कप जीतने के बाद यश ढुल की टीम टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद करेगी। अंडर-19 विश्व कप के लगभग दस महीने बाद ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। इस विश्व कप में एरोन फिंच की टीम अपना खिताब बचाने को उतरेगी।

वहीं, इंग्लैंड की टीम नजर दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने पर होगी, जबकि भारत पिछले सीजन में निराशाजनक अभियान के बाद बेहतर करने पर विचार करेगा। इससे पहले, भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीकाई धरती पर पहली टेस्ट सीरीज जीतना चाहेगी।

सेंचुरियन में जीत के बाद 1-0 से आगे चल रहा भारत, जोहान्सबर्ग और केप टाउन में विजयी प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा। तीन मैचों की सीरीज के बाद, वनडे में केएल राहुल कप्तानी, तो जसप्रीत बुमराह उपकप्तानी की भूमिका में नजर आएंगे।

इस साल भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ एक सफेद गेंद की सीरीज और दो टेस्ट, उसके बाद श्रीलंका के खिलाफ घर में तीन टी20 मैच खेलेगा। साथ ही सब ठीक रहा तो अफगानिस्तान को पहली बार किसी वनडे सीरीज में भारत का सामना करते हुए देखा जा सकता है।

फिर, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) होना है, जिसमें दो नई टीमें लखनऊ और अहमदाबाद को शामिल गया है। लेकिन 2021 मई में कोविड-19 के कारण आईपीएल के दूसरे फेस का आयोजन यूएई में शिफ्ट कर दिया गया था। भारत में ओमिक्रॉन के मामले बढ़ने के कारण आईपीएल की मेजबानी के लिए एक अच्छी योजना की जरूरत है।

आईपीएल के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम को एक और व्यस्त शेड्यूल का सामना करना है। घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों के बाद इंग्लैंड का दौरा करना है। जहां, भारत एजबेस्टन में पुनर्निर्धारित पांचवां टेस्ट खेलने के साथ तीन वनडे और टी20 सीरीज खेलेगा। इसके बाद, भारत का वेस्टइंडीज दौरा, पाकिस्तान में एशिया कप, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को साल के अंत में यहां आने की संभावना है। कुल मिलाकर क्रिकेट के लिए 2022 एक बहुत ही व्यस्त साल होगा और अगर कोविड -19 का प्रभाव कम हो जाता है, तो बायो बबल और क्वोरंटीन से भी छुटकारा मिल सकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.