वर्ल्ड कप 2019: बांग्लादेश ने वेस्ट इंडीज को 7 विकेट से रौंदा, शाकिब अल हसन बने मैच के हीरो

आईसीसी वर्ल्ड कप- 2019 में बांग्लादेश ने काउंटी ग्राउंड मैदान पर खेले गए मैच में वेस्ट इंडीज को 7 विकेट से हरा दिया।

वेस्ट इंडीज ने बांग्लादेश को 322 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे उसने 41.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने नाबाद 124 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 99 गेंदों का सामना कर 9 चौके मारे। लिटन दास ने 69 गेंदों पर 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाज 94 रनों का पारी खेली। 

इससे पहले, वेस्ट इंडीज ने शाई होप, इविन लुइस तथा शिमरन हेटमायेर के अर्धशतक के दम पर 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 321 रन बनाए। होप ने 121 गेंदों पर 96 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया। लुइस ने 67 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 70 रनों की पारी खेली। हेटमायेर ने तूफानी अंदाज में 26 गेंदों का सामना कर 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए।

बांग्लादेश की तरफ से मुस्ताफिजुर रहमान और मोहम्मद सैफउद्दीन ने 3-3 विकेट लिए। शाकिब को 2 विकेट मिले। 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

7 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

7 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.