आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: कोहली और रहाणे को टॉप-10 में मिली जगह, जानें क्या स्थान मिला

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आईसीसी की टेस्ट रैकिंग में एक स्थान ऊपर चले गए हैं।

कोहली के अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी एक स्थान का फायदा हुआ है। कोहली ने टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन को हटाते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।

भारतीय टेस्ट टीम के उकप्तान अजिंक्य रहाणे की टॉप-10 सूची में इंट्री हुई है जबकि चेतेश्वर पुजारा ने अपना सातवां स्थान बरकरार रखा है। टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ पहले स्थान पर हैं।

गेंदबाजों की सूची में बुमराह आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की टॉप-10 में इंट्री हुई है। गेंदबाजों की सूची में आस्ट्रेलिया के पैट कमिंस टॉप पर हैं जबकि उसके बाद इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड और न्यूजीलैंड के नील वेग्नर का स्थान है।

ऑलराउंडर्स की सूची में भारत के रवींद्र जडेजा टॉप रैंक्ड भारतीय खिलाड़ी हैं। इस सूची में रविचंद्रन अश्विन भी हैं और उन्होंने छठे स्थान पर कब्जा किया हुआ है। टेस्ट टीम रैंकिंग में भारत तीसरे स्थान पर है जबकि आस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैंड क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं।

भारत को अब आस्ट्रेलिया के साथ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इससी शुरुआत गुरुवार से हो रही है। एडिलेड में दोनों टीमों के बीच डे-नाइट टेस्ट खेला जाएगा, जो इन दो टीमों के बीच अब तक का पहला पिंक बॉल टेस्ट होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.