बर्मिंघम में बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही विराट की सेना ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। इस मैच के दौरान स्टेडियम में भारतीय फैंस का उत्साह देखते ही बन रहा था, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींच 87 साल की दादी ने।
साउथ अफ्रीका से इंग्लैंड पहुंचीं इस फैन ने भारत और बांग्लादेश के बीच पूरा मुकाबला देखा और जमकर लुत्फ उठाया। टीम इंडिया का जोश बढ़ाती दादी का जज़्बा देखकर पहले तो पूरा स्टेडियम दंग रह गया। कमेंट्रेटर भी दंग थे। मैच के दौरान क्रिकेट की ये बडी़ फैन कभी वुवुजेला बजा रही थीं, कभी तिरंगा हाथ में थामे देश का मान बढ़ा रहीं थी।
पूरे मैच में रोमांच भर देने वाली दादी को व्हील चेयर पर देखकर हर कोई हैरान था। इन बुजुर्ग महिला प्रशंसक का जोश देखने लायक था। भारतीय बल्लेबाज जब-जब छक्के चौके बरसाए वह टीम का जमकर हौसला बढ़ाती नजर आईं।
रोहित और विराट को दिया आशीर्वाद
87 साल की दादी का नाम चारुलता पटेल है। आपको ये जान कर हैरानी होगी की 1983 में जब भारत ने पहली बार लॉर्ड्स के मैदान पर विश्व कप जीता था। तब भी ये वहीं थीं। अपने बुज़ुर्ग फैन की इस ज़िंदादिली को देखकर विराट कोहली और रोहित शर्मा खुद उनके पास गए। चारुलता पटेल ने भी उन्हें खूब प्यार किया। अपनी सारी दुआएं उनकी जीत के लिए उड़ेल दीं। विराट से कहा अपना ख्याल रखना। रोहित से कहा जीतकर आना।
सोशल मीडिया पर इस बुजुर्ग महिला प्रशंसक की फोटो वायरल हो रही है। जो टीम इंडिया के लिए जीत की दुआ मांग रही हैं। हर कोई इनके हौसले को सलाम कर रहा है।
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…
गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…
This website uses cookies.