CWC 2019: टीम इंडिया की पाकिस्तान पर शानदार जीत

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के हाई वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 89 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही विराट कोहली की कंपनी ने इस वर्ल्ड कप में अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की।

टॉस जीत कर पाकिस्तान ने पहले टीम इंडिया को बैटिंग करने का मौका दिया। उपकप्तान रोहित शर्मा और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की जोड़ी ने भारत को अच्छी शुरुआत दी। उपकप्तान रोहती ने अपने वनडे इंटरनेशनल मैच का 24वां शतक जड़ा। उन्होंने 140 रन बनाए। वहीं शिखर धवन की जगह मैदान पर उतरे केएल राहुल ने भी अर्धशतक जमाया। उन्होंने 57 रनों की पारी खेली। इसके बाद धमाकेदार फिनशिंग टच के साथ टीम इंडिया को कप्तान कोहली ने स्कोर को 300 के पार पहुंचा दिया। विराट ने भी अर्धशतकीय पारी खेली और 77 रन बनाए। जब वो आउट हुए तब तक उन्होंने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विराट सबसे तेजी से 11 हजार रन पूरा करने वाले बल्लेबाज बन गए। टीम इंडिया ने 50 ओवरों में 336 रन बनाए।

337 रनों का लक्ष्य हासिल करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भुवनेश्वर कुमार चोट खाकर पवेलियन लौट गए थे। जिसके बाद कोहली ने बॉल विजय शंकर को थमाया। विराट का ये दांव काम कर गया। विजय शंकर ने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट झटक लिया। इसके बाद पाकिस्तान थोड़ा संभल कर खेलने लगा, लेकिन कुलदीप के दो ओवरों ने पाकिस्तान के चेज को डिरेल कर दिया। खतरनाक होती बाबर आजम और फकर की 104 रनों की साझेदारी को उन्होंने तोड़ दिया। 24वें ओवर में पाकिस्तान का स्कोर एक समय एक विकेट के नुकसान पर 117 रन था। जो पलक झपकते ही 27वें ओवर तक 5 विकेट के नुकसान पर 129 हो गया। यानी 12 रन पर उसके 4 विकेट गिर गए।

लगातार दो गेंदों पर पाकिस्तान के दो सबसे अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद हाफिज और शोएब मलिक को पवेलियन भेजकर हार्दिक पांड्या ने पड़ोसियों की जीत की उम्मीदों को खत्म कर दिया। हाफिज ने 9 रन बनाए जबकि शोएब मलिक गोल्डन डक का शिकार हो गए।

इसी बीच बारिश की वजह से मैच का टारगेट रिवाइज हुआ। पाकिस्तान को 40 ओवर में 302 रन बनाने का टारगेट मिला। उस वक्त पाकिस्तान का स्कोर 35 ओवर में महज 166 रन था। जिसके बाद तो टीम इंडिया की जीत बस औपचारिकता बची थी। आखिर में वही हुआ। बारिश की वजह से मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका। DLS मैथड से टीम इंडिया ने मैच 89 रनों रनों से जीत लिया। इसी के साथ ही टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत का सिलसिला जारी रखा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.