CWC 2019: शिखर धवन की जगह किस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में मिलेगी जगह?

क्रिकेट वर्ल्ड कप में गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले में मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन प्लेइंग 11 से बाहर हो गए हैं।

अंगूठे में फ्रैक्चर होने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें कम से कम तीन हफ्ते तक आराम करने की सलाह दी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मुकाबले में शिखर दनव को नेथन कोल्टर नाइल की एक गेंद अंगूठे पर लग गई थी। अपनी पारी के बाद शिखर धवन ड्रेसिंग रूम में सिर्फ अंगूठे की सेकाई करते रहे। वो फील्डिंग करने मैदान में नहीं उतरे थे। इस मैच में शिखर धवन ने शानदार शतक जड़ा था।

शिखर धवन के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद टीम मैंनेजमें असमंजस की हालत में है। प्रबंधन अभी ये फैसला नहीं कर पा रहा है कि सलामी बल्लेबाज के विकल्प का ऐलान किया जाए या नहीं। नियमों के मुताबिक अगर किसी खिलाड़ी के नाम का शिखर धवन की जगह किया जाता है तो फिर टीम इंडिया की तरफ से बाएं हाथ का बल्लेबाज टूर्नामेंट में नहीं खेल सकेगा।

सेलेक्टर्स ने अंबति रायडू, ऋषभ पंत, नवदीप सैनी, ईशांत शर्मा और अक्षर पटेल को रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर रखा है। धवन की जगह पर इनमें से किसी एक खिलाड़ी को चुना जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषभ पंत का नाम धवन के विकल्प के तौर पर सबसे आगे है। धवन की गैरमौजूदगी में केएल राहुल पारी की शुरुआत कर सकते हैं। राहुल अगर ओपनिंग करते हैं, तो ऐसी स्थिति में दिनेश कार्तिक और विजय शंकर को अंतिम-11 में मौका मिल सकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.