सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को पहली पारी में भारत के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए।
भारत के लिए टेस्ट इतिहास में इस तरह का यह 7वां मौका है। ऑस्ट्रेलियाई फील्डरों ने तीसरे दिन पहले पहले हनुमा विहारी (4) को रन आउट किया। सिंगल चुराने के प्रयास में विहारी जोस हेजलवुड द्वारा डाइरेक्ट थ्रो पर रन आउट किए गए। विहारी के रूप में भारत का चौथा विकेट गिरा था।
इसके बाद पैट कमिंस और मार्नस लाबुशैन ने आपसी सूझबूझ की बदौलत रविचंद्रन अश्विन (10) को आउट कर भारत को सातवां झटका दिया। ऑस्ट्रेलियाई फील्डर नहीं रुके और रन चुराने का प्रयास कर रहे जसप्रीत बुमराह (0) को रन आउट कर भारत को 9वां झटका दिया। बुमराह को लाबुशैन ने डाइरेक्ट थ्रो पर आउट किया।
भारत के लिए पिछली बार इस तरह का वाक्या 2008-09 सीजन मे हुआ था, जब मोहाली में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण और युवराज सिंह रन आउट हुए थे।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.