IND VS AUS: भारतीय गेंदबाजी से सहमे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज? ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज का चौंकाने वाला बयान!

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारतीय गेंदजबाज काफी सीधी गेंद करा रहे थे, जिससे रन बनाने में दिक्कत हो रही थी।

भारतीय टीम ने मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना शिकंजा कस दिया है और काफी मजबूत स्थिति में है। ऑस्ट्रेलिया ने किसी तरह भारत द्वारा ली गई 131 रनों की लीड को पार कर लिया है और तीसरे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक उसने 6 विकेट खोकर 133 रन बना कर मेहमान टीम पर दो रनों की बढ़त ले ली है।

भारत ने पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 195 रनों पर ऑल आउट कर दिया था, फिर अपनी पहली पारी में 326 रन बनाकर बढ़त ली। दूसरी पारी में एक समय आस्ट्रेलिया का स्कोर छह विकेट पर 99 रन था। यहां लग रहा था कि वह पारी से हार सकती है, लेकिन हरफमनमौला खिलाड़ी कैमरून ग्रीन और पैट कमिंस ने उसे बचा लिया। दिन का खेल खत्म होने तक ग्रीन 17 रन बनाकर और कमिंस 15 रन बनाकर नाबाद हैं।

दूसर पारी में 137 गेंदों पर 40 रन बनाने वाले वेड ने कहा, “भारतीय गेंदबाज काफी प्रभावशाली थे। वे सीधी गेंदें कर रहे थे, जिससे रन बनाने में काफी दिक्कत आ रही थी।”

वेड ने हालांकि अपनी टीम की बल्लेबाजी की आलोचना की। वेड ने कहा कि हमें इस बात को मानना होगा कि हम भारतीय गेंदबाजों की थकान की स्थिति का फायदा नहीं उठा सके। हम संयम के साथ खेलना चाहिए थे। वेड ने कहा कि पिच को दोषी बताना ठीक नहीं होगा क्योंकि यह बिल्कुल फ्लैट पिच है और बल्लेबाजी के अनुकूल है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.