IND Vs AUS: स्मिथ ने बताया भारतीय गेंदबाजों के कहर से कैसे से खुद को बचाया, और अपनी टीम को दी अच्छी शुरूआत

शुरुआती दो टेस्ट मैचों में रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ संघर्ष करते आ रहे आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने तीसे टेस्ट में अच्छा खेला।

गुरुवार से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में भारत के खिलाफ शुरू हुए तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन अश्विन के खिलाफ स्मिथ अच्छी बल्लेबाजी की। स्मिथ ने अश्विन को अभी तक हावी नहीं होने दिया और आक्रामक रहते हुए उन पर शॉट्स लगाए। स्मिथ ने अश्विन पर निकलकर भी कुछ शॉट्स लगाए और 31 रन बनाकर नाबाद रहे।

स्मिथ ने कहा है कि वह अश्विन के खिलाफ आक्रामक नहीं बल्कि सकारात्मक सोच के साथ उतरे थे। स्मिथ ने कहा, “मैं आक्रामक नहीं कहूंगा, मैं बस थोड़ा सकारात्मक था। मैं उन्हें थोड़ा दबाव में लाना चाहता था जो मैंने अभी तक इस सीरीज में नहीं किया है।”

उन्होंने कहा, “मैं कुछ चीजों पर काम कर रहा था। बल्ले को ताकत से पकड़ना चाहता था। मुझे लगा कि मैं अच्छी स्थिति में हूं। कुछ बाउंड्रीज लगाना अच्छा रहा।”

आस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट के पहले दिन का अंत दो विकेट के नुकसान पर 166 रनों के साथ किया है। स्मिथ के साथ मार्नस लाबुशैन 67 रन बनाकर खेल रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.