IND Vs AUS: इस भारतीय खिलाड़ी ने ‘कंगारुओं’ के अरमानों पर फेरा पानी! सभी ने की तारीफ

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में चार विकेट झटक लिए।

जडेजा की कांगारुओं की गिल्लियां बिखेर दीं। जडेजा ने जिन्हें आउट किया उनमें 91 रन बनाने वाले मार्नस लाबुशैन का विकेट भी शामिल है, लेकिन उनके लिए स्टीव स्मिथ का रन आउट इन सभी विकेटों से ऊपर रहा। स्मिथ ने इस मैच की पहली पारी में 131 रन बनाए। यह उनका भारत के खिलाफ 8वां और कुल 27वां टेस्ट शतक है। वो जोश हेजलवुड के साथ तेजी से रन भाग रहे थे। स्मिथ ने स्कावयर लेग पर शॉट खेला और रन के लिए भागे। एक रन लेने के बाद वह दूसरे रन के लिए भी दौड़ पड़े। स्मिथ जब दूसरा रन ले रहे थे तभी जडेजा ने गेंद पकड़ कर सीधी थ्रो विकेटों पर मार दी और स्मिथ रन आउट हो गए। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई पारी भी 338 रनों पर खत्म हो गई। जडेजा ने कंगारुओं के अरमानों पर पानी फेर दिया।

जडेजा ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, “मेरे लिए वो रन आउट ऐसा है जिसे मैं रिवाइंड करके देख सकता हूं। यह मेरे सबसे अच्छे रन आउटों में से एक है- 30 यार्ड के सर्किल से सीधी थ्रो। मैं इसे अपना सर्वश्रेष्ठ, मेरा पसंदीदा कहूंगा। जहां तक विकेट की बात है, भारत के बाहर चार या पांच विकेट हमेशा अच्छे रहते हैं लेकिन यह अलग ही पल था।”

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन की शुरुआत दो विकेट के नुकसान पर 166 रनों के साथ की थी। दूसरे दिन भी आस्ट्रेलिया ने अच्छी शुरुआत की। लेकिन मेजबान टीम ने अपने आठ विकेट 122 रनों पर खो दिए इसमें से जडेजा ने चार विकेट लिए।

जडेजा ने कहा, “हमने धैर्य रखने की बात की थी क्योंकि विकेट ऐसी नहीं थी कि आप वहां जाकर आसानी से विकेट ले सकते थे। हमने तय किया था कि हम खाली गेंदें निकालेंगे.. प्लान था कि उन्हें आसानी से बाउंड्रीज नहीं देनी है, ताकि हम विकेटों के लिए दबाव बना सकें।”

जडेजा ने लाबुशैन के अलावा वेड, पैट कमिंस, नाथन लॉयन के विकेट भी लिए। उन्होंने कहा, “विकेट काफी धीमी थी और गेंदबाजी करना आसान नहीं था क्योंकि विकेट पर टर्न नहीं थी। एक ही लाइन पर गेंदबाजी करना अहम था।”

जडेजा ने कहा, “मेरी सोच थी कि मैं रन नहीं दूं और एक छोर से दबाव बना सकूं। यह विकेट ऐसी नहीं है कि आपको हर ओवर में मौका मिलें।”

बाएं हाथ के गेंदबाज ने कहा कि आप एक स्पीड से गेंदबाजी नहीं कर सकते क्योंकि यह विकेट आपकी मदद नहीं कर रही है, इसलिए आपको मिश्रण करना होगा। उन्होंने आगे कहा, “मेरा विचार स्टम्प पर गेंदबाजी करने और स्टीव स्मिथ को आसानी से रन न देने का था। बाकी के अन्य तेज गेंदबाज सही जगह गेंदबाजी कर रहे थे और बल्लेबाजों पर दबाव बना रहे थे।”

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.