भारत के खिलाफ चोट की वजह से पहले दो टेस्ट से बाहर रहे ऑस्ट्रेलिया के शानदार सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर की वापसी हो गई है।
सात जनवरी से सिडनी में भारत के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट और 15 जनवरी से ब्रिस्बेन में होने वाले चौथे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल कर लिए गए हैं, जबकि जो बर्न्स को टीम से बाहर कर दिया गया है। टीम में विल पुकोवस्की और सीन एबोट को भी शामिल किया गया है। ये तीनों खिलाड़ी सिडनी टेस्ट की तैयारी के लिए गुरूवार शाम मेलबोर्न में टीम के साथ जुड़ेंगे।
ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का एडिलेड में पहला दिन रात्रि टेस्ट आठ विकेट से जीत लिया था जबकि भारत ने मेलबोर्न में दूसरे बॉक्सिंग डे टेस्ट में शानदार वापसी करते हुए आठ विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।
वार्नर चोट की वजह से पहले दो टेस्टों से बाहर रहे थे लेकिन अब वह पूर्ण फिटनेस हासिल करने की तरफ अग्रसर हैं। मेलबोर्न में दूसरे टेस्ट से पहले कोच जस्टिन लेंगर ने वार्नर के मूवमेंट को लेकर कुछ आशंका जाहिर की थी लेकिन वार्नर अब फिट हैं और वह सात जनवरी से होने वाले तीसरे टेस्ट में एकादश में अपना स्थान लेंगे।
चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक बयान में कहा कि डेविड अच्छी प्रगति कर रहे हैं। सिडनी में मैच शुरू होने में अभी सात दिन बाकी हैं और उन्हें सिडनी में खेलने का पूरा मौका दिया जाएगा। होंस ने इस बात पर निराशा जताई कि बर्न्स का पहले दो टेस्टों में प्रदर्शन निराशाजनक रहा जिसके कारण उन्हें टीम से बाहर जाना पड़ा। बर्न्स को टीम से रिलीज कर दिया गया है और अब वह बिग बैश लीग के लिए ब्रिस्बेन हीट टीम में लौटेंगे।
वार्नर की वापसी के अलावा 18 सदस्यीय टीम में विल पुकोवस्की और सीन एबोट को भी शामिल किया गया है। पुकोवस्की एडिलेड में टेस्ट पदार्पण करने के दावेदार थे लेकिन अभ्यास मैच में सिर में चोट लगने के कारण वह कन्कशन के शिकार हो गए और उन्हें दोनों टेस्टों में बाहर रहना पड़ा। होंस ने बताया कि विल में कन्कशन के कोई लक्षण नहीं हैं जबकि सीन भी मांसपेशियों के खिंचाव से उबर चुके हैं और तीसरे टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध होंगे। विल चयन के लिए फिट हैं और उन्हें प्ले प्रोटोकॉल को पूरा करना होगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.