अहमदाबाद टेस्ट में भारत की शानदार जीत, इंग्लैंड को हराकर टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल (5/48) और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (5/47) के शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया अहमदाबाद टेस्ट जीत लिया है।

भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को इंग्लैंड को पारी और 25 रनों से हराकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज 3-1 से जीतकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने पहली पारी में 365 रन बनाए थे और 160 रनों की बढ़त ली थी लेकिन इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 54.5 ओवर में 135 रन ही बना सका और उसे पारी की हार का सामना करना पड़ा।

इंग्लैंड की तरफ से डेनियल लॉरेंस ने 95 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 50 कप्तान जोए रूट ने 72 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 30 रन बनाए। इसके अलावा ओली पोप ने 15 और बेन फोक्स ने 13 रन बनाए।

भारत इस जीत से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गया है जहां उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा। फाइनल मुकाबला इस साल 18 से 22 जून तक इंग्लैंड के लॉर्डस मैदान पर खेला जाएगा। इस सीरीज का पहला टेस्ट चेन्नई में खेला गया था, जिसे जीतकर इंग्लैंड ने 1-0 की लीड ले ली थी लेकिन भारत ने चेन्नई में ही खेले गए दूसरा टेस्ट मैच जीतते हुए बराबरी कर ली थी।

इसके बाद भारत ने अहदाबाद का रुख किया था और दिन-रात के टेस्ट में इंग्लैंड को हराकर 2-1 की लीड बना ली थी। अब भारत ने एक और जीत के साथ सीरीज भी अपने नाम किया और साथ ही साथ टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में स्थान पक्का किया।


newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.