IND Vs ENG: चौथे टोस्ट से पहले कोहली ने शेयर किया ऐसा वीडियो, उड़ सकती है इंग्लैंड की नींद, देखें

टीम इंडिया गुरुवार से मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले चौथे टेस्ट मैच में सीरीज पर कब्जा कर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने उतरेगी।

भारतीय टीम को चेन्नई में खेले गए पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि उसने दूसरे और तीसरे टेस्ट में जीत हासिल कर सीरीज पर 2-1 से बढ़त बनाई थी। भारत अगर ये मुकाबला जीत जाता है या इसे ड्रॉ कराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम करता है तो वो डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंच जाएगा, जहां उसका सामना जून में न्यूजीलैंड की टीम से होगा जो पहले ही खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर चुकी है।

मैच के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। मैच से एक दिन पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी नेट पर जमकर प्रैक्टिस की है। इस दौरान उन्होंने कवर ड्राइव शॉट पर अच्छा-खासा ध्यान दिया। विराट की ये तैयारियां इंग्लैंड टीम की निश्चित तौर पर मुश्किलें खड़ी कर सकती है। उन्होंने प्रैक्टिस का वीडियो शेयर किया। इसमें वो कवर ड्राइव के अलावा पुल शॉट की भी प्रैक्टिस कर रहे हैं। विराट के इस वीडियो के अलावा बीसीसीआई ने भी प्रैक्टिस के कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

विराट कोहली के कप्तानी वाली टीम इंडिया ड्रॉ के लिए नहीं जानी जाती है। यह टीम जीत के लिए उतरती है और ड्रॉ इस टीम का आखिरी विकल्प है। यह बात हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में हुए चौथे टेस्ट में साबित हुई थी जहां टीम इंडिया ने ड्रॉ की ओर जा रहे मैच को जीत में बदल दिया था।

टीम इंडिया के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा था कि चौथे टेस्ट में पिच दूसरे और तीसरे टेस्ट के समान ही रह सकती है। हालांकि, अगर इंग्लैंड इस पिच पर अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहता है तो यह भारत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। अगर इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छा स्कोर करता है तो भारत को दूसरी पारी में दिक्कत हो सकती है।

इस बीच जब भारतीय कप्तान कोहली से पूछा गया कि क्या पिच भारत की मदद करेगी। इस पर उन्होंने कहा, “नहीं मुझे ऐसा नहीं लगता।” कोहली ने साथ ही कहा कि वह डब्ल्यूटीसी फाइनल के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं, क्योंकि टीम ज्यादा से ज्यादा टेस्ट मैच जीतना चाहती है और इसके बारे में सोचने से ध्यान भटकता है।

तीसरे टेस्ट में जिस तरह बल्लेबाजी पूरी तरह विफल रही थी उसे देखते हुए बल्लेबाजी तकनीक पर सुधार की जरूरत है। हालांकि यह मुकाबला गुलाबी गेंद से खेला गया था जो स्पिन कर रही थी। इंग्लैंड के बल्लेबाज और रहाणे ने स्वीकार किया था कि ऐसी पिचों पर लाल गेंद से खेलना ज्यादा आसान होता है।

बल्लेबाजों को थोड़ी सुधार की जरूरत है। उन्हें सीधा खेलने पर ध्यान देना होगा। ऐसा ही कुछ दिनों पहले भारत के पूर्व बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर और अंशुमान गायकवाड़ ने कहा था।

संभावित टीमें:

भारत : रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुदर, ईशांत शर्मा और उमेश यादव

इंग्लैंड : डॉमिनिक सिब्ले, जैक क्रावली, जॉनी बेयरस्टो, जोए रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, बेन फोक्स (विकेटकीपर), डॉम बेस, जैक लीच, जोफ्रा आर्चर और जेम्स एंडरसन

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.