IND vs AUS: आखिरी वनडे में टीम इंडिया ने बचाई लाज, ऑस्ट्रेलिया को 13 रनों से हराया

भारत ने मनुका ओवल मैदान पर खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 13 रनों से हरा दिया।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 303 रनों का लक्ष्य रखा। ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.3 ओवरों में 289 रनों पर ऑल आउट हो गई। शुरुआती दो मैच जीत ऑस्ट्रेलिया सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है। उसने तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया।

मेजबान टीम के लिए कप्तान एरॉन फिंच ने 82 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली। ग्लैन मैक्सेवल ने 38 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 59 रन बनाए।

भारत ने कप्तान विराट कोहली के 63, हार्दिक पांड्या के नाबाद 92 और रवींद्र जडेजा की नाबाद 66 रनों की पारियों के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 302 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाजों ने अंतिम सात ओवरों में 93 रन जुटाए और भारत के लिए वनडे में आस्ट्रेलिया के खिलाफ छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी को अंजाम दिया।

कप्तान ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 78 गेंदों का सामना किया और पांच चौके मारे। पांड्या और जडेजा ने छठे विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.