IPL-13: राजस्थान ने मुंबई को 8 विकेट से रौंदा! बेन स्टोक्स ने खेली शानदार शतकीय पारी

राजस्थान रॉयल्स ने शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के मैच में मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हरा दिया।

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। इस लक्ष्य को राजस्थान ने 18.2 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। राजस्थान के लिए बेन स्टोक्स ने शानदार शतकीय पारी खेली और नाबाद 107 रन बनाए। संजू सैमसन ने भी नाबाद 54 रनों की अहम पारी खेली। स्टोक्स ने अपनी पारी में 60 गेंदों का सामना किया और 14 चौकों के अलावा तीन छक्के लगाए। सैमसन ने 31 गेंदों का सामना कर चार चौके और तीन छक्के लगाए।

मुंबई की तरफ से हार्दिक पांड्या ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने 21 गेंदों पर नाबाद 60 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में दो चौके सात छक्के लगाए। पांड्या की पारी ने मुंबई को 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 195 रनों का स्कोर खड़ा करने में मदद की। सूर्यकुमार यादव ने 40 रन, ईशान किशन ने 37 रन और सौरव तिवारी ने 34 रनों की पारी खेली। राजस्थान की तरफ से जोफ्रा आर्चर और श्रेयर गोपाल ने दो-दो विकेट लिए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.