IPL- 13: हैदराबाद ने राजस्थान को 8 विकेट से दी करारी शिकस्त, पांडे-विजय की शतकीय साझेदारी ने पलट दिया मैच

सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के मैच में राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हरा दिया।

मनीष पांडे (नाबाद 83 रन, 47 गेंदें, 4 चौके, 8 छक्के) और विजय शंकर (नाबाद 52 रन, 51 गेंदें, 6चौके) के बीच हुई शतकीय साझेदारी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया।

पहले बल्लेबाजी करने वाली राजस्थान 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 154 रन ही बना पाई। 2016 की विजेता ने यह लक्ष्य 18.1 ओवरों में दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। हैदराबाद ने पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर डेविड वार्नर (4) का विकेट खो दिया। जोफ्रा आर्चर की गेंद पर बेन स्टोक्स ने उनका शानदार कैच पकड़ा।

आर्चर ने फिर अपने अगले ओवर में लाजवाब इनस्विंग से जॉनी बेयरस्टो (10) के विकेट उखाड़ हैदराबाद का दूसरा विकेट चटका दिया। इसके बाद राजस्थान के गेंदबाज विकेट लेने के लिए संघर्ष ही करते रहे।

मनीष और शंकर ने फिर टीम को दबाव की स्थिति से वापस निकाला। पांडे ने नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस बीच शंकर ने उनका पूरा साथ दिया और दोनों अंत तक खड़े होकर टीम को जीत दिलाने में सफल रहे। पांडे और शंकर के बीच तीसरे विकेट के लिए 140 रन की साझेदारी की।

इस जीत से हैदराबाद ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। इस मैच में हैदराबाद ने टॉस जीता और गेंदबाजी चुनी। हैदराबाद ने काफी दिनों बाद आखिरकार जेसन होल्डर को मौका दिया। वह इस मैच में उतरे और तीन अहम विकेट लेकर उन्होंने अपने चयन को सही ठहराया। उन्होंने एक रन आउट भी किया।

रॉबिन उथप्पा (19) को होल्डर ने रन आउट कर हैदराबाद को पहला विकेट दिलाया। बेन स्टोक्स (30) और लंबे समय से रनों के लिए तरश रहे संजू सैमसन (36) ने फिर एक साझेदारी की और 56 रन जोड़े। इस साझेदारी को भी होल्डर ने तोड़ा। उन्होंने सैमसन को बोल्ड किया। सैमसन के जाने के बाद राजस्थान का स्कोर 86/2 हो गया।

13वां ओवर लेकर आए राशिद ने राजस्थान के खाते में एक भी रन नहीं जुड़ने दिया और स्टोक्स को बोल्ड कर राजस्थान का स्कोर 86/3 कर दिया। जोस बटलर इस मैच में टीम के मध्य क्रम का भार नहीं उठा पाए। शंकर ने उन्हें शहबाज नदीम के हाथों कैच कराया। कप्तान स्टीव स्मिथ भी होल्डर के फंदे में फंस गए। स्मिथ 19 रन ही बना सके।

होल्डर ने ही फिर रियान पराग (20) को आउट किया। यह दोनों विकेट होल्डर ने 19वें ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर लिए। आर्चर ने आखिरी में सात गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से नाबाद 16 रन बनाए। राहुल तेवतिया दो रन बनाकर नाबाद रहे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.