IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स में वापसी को लेकर डेविड वॉर्नर उत्साहित, ऋषभ पंत को लेकर दिया बड़ा बयान

विश्व कप विजेता खिलाड़ी और इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने कहा कि वो एक बार फिर दिल्ली फ्रेंचाइजी में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं।

ऑस्ट्रेलियाई ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2009 में दिल्ली फ्रेंचाइजी से की थी। ऑस्ट्रेलियाई ने कहा, “फ्रेंचाइजी में वापस आना रोमांचक है, जिसने मेरे आईपीएल करियर की शुरुआत में एक बड़ी भूमिका निभाई थी। आसपास कुछ परिचित चेहरे हैं और कुछ नए चेहरे हैं, इसलिए मैं इसमें शामिल होने के लिए उत्साहित हूं।”

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत के बारे में पूछे जाने पर वार्नर ने कहा, “मैं ऋषभ से एक हाथ से शॉट खेलना सीखना चाहता हूं। वह नेतृत्व करने के साथ सीखने वाला एक युवा खिलाड़ी हैं और वह भारतीय टीम का अभिन्न अंग रहे हैं। मैं उत्साहित हूं और मैं बीच में उनके साथ बल्लेबाजी करने का इंतजार नहीं कर सकता।”

वॉर्नर ने मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ काम करने के अवसर के बारे में भी बात की, “रिकी को डीसी के साथ काफी सफलता मिली है। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए एक महान लीडर थे और अब एक कोच के रूप में उनका बहुत सम्मान है। मैं उनके साथ काम करने को लेकर रोमांचित हूं।”

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के अगले मैच के बारे में बोलते हुए सलामी बल्लेबाज ने कहा, “हमें बस अपना सर्वश्रेष्ठ करना और एक पूरा खेल खेलने की जरूरत है। फिल्डिंग खेल का सबसे बड़ा कारक है और अगर हम अपने कैच और फिल्डिंग अच्छी करें तो हम इस टूर्नामेंट में बहुत आगे बढ़ सकते हैं।”

दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला 7 अप्रैल को मुंबई में लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.