IND VS ENG: इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, ये खिलाड़ी नहीं खेल पाएगा दूसरा टेस्ट! जानिए क्या है वजह?

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में उम्दा प्रदर्शन करने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को दूसरे टेस्ट में आराम दिया जा सकता है।

टीम के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने इसके संकेत दिए हैं। एंडरसन ने भारत के खिलाफ यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले के पांचवें दिन दूसरी पारी में तीन विकेट लिए थे और इंग्लैंड की जीत की पटकथा लिखी थी। एंडरसन ने पहली पारी में भी दो विकेट लिए थे। लेकिन इंग्लैंड के कोच सिल्वरवुड ने संकेत दिए हैं कि टीम की नियमित बदलाव नीति के कारण एंडरसन को दूसरे टेस्ट में आराम दिया जा सकता है।

सिल्वरवुड ने मीडिया से कहा, “मैं विजेता टीम को बदलने के अनिच्छुक नहीं हूं, अगर यह टीम और खिलाड़ियों के लिए सबसे अच्छा है। हां, एंडरसन ने पहले टेस्ट मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन हमें इंतजार कर देखना होगा कि आगे क्या होता है।” उन्होंने कहा, “मैं इस बारे में विचार कर रहा हूं को स्टुअर्ट ब्रॉड और एंडरसन को साथ में खेलाया जा सकता है या नहीं। दोनों गेंदबाज अच्छी फॉर्म में हैं लेकिन हमें मौजूदा स्थिति में देखना होगा कि क्या किया जा सकता है। हमारे पास टीम में कई गेंदबाज हैं, जिन्हें हम किसी भी मैच में उतार सकते हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि टीम में इतने बेहतरीन कौशल वाले खिलाड़ी मौजूद हैं।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.