बुमराह से कहासुनी पर जेनसेन का आया बयान, गर्मागर्मी को लेकर कही ये बात

दक्षिण अफ्रीका के युवा ऑलराउंडर मार्को जेनसेन ने जोहानसबर्ग में दूसरे टेस्ट में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ अपने टकराव को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि जब खिलाड़ी मैदान पर होते हैं तो गर्मागर्मी हो जाती हैं। वांडर्स में दूसरे टेस्ट के दौरान दोनों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी। भारत की दूसरी पारी के 55वें ओवर के दौरान, मुंबई इंडियंस में आईपीएल टीम के पूर्व साथी जेनसेन और बुमराह एक-दूसरे के साथ कहासुनी करते नजर आए थे, जब प्रोटियाज पेसर द्वारा एक तेज गेंद फेंके जाने के बाद शॉट मिस होने पर जेनसेन और बुमराह ने शब्दों का आदान-प्रदान किया था। इसके बाद अंपायर को बीच बचाव करने के लिए आना पड़ा था। वहीं, केपटाउन में तीसरे टेस्ट में बुमराह ने जेनसेन को बोल्ड मारकर इसका बदला लिया था।

जेनसेन ने न्यूज24 डॉट कॉम के हवाले से कहा, “मैंने आईपीएल में बुमराह के साथ खेला है और हम अच्छे दोस्त हैं। कभी-कभी मैदान पर चीजें गर्म हो जाती हैं, जब आप अपने देश के लिए खेल रहे होते हैं, तो आप पीछे नहीं हटते। उन्होंने स्पष्ट रूप से ऐसा ही किया और कोई कठोर भावना नहीं है।”

अपनी पहली टेस्ट सीरीज में 19 विकेट चटकाने वाले 21 वर्षीय जेनसेन अब भारत के खिलाफ बुधवार से पार्ल में शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में नजर आएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.