मोहाली में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की है।
पहली बार कप्तानी कर रहे क्विंटन डी कॉक अर्धशतक लगाने के बाद भी अपनी टीम दक्षिण अफ्रीका को जीत नहीं दिला सके। कप्तान विराट कोहली ने शानदार पारी खेल उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। दक्षिण अफ्रीका ने डी कॉक के 52 और टेम्बा के 49 रनों के दम पर 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 149 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इस लक्ष्य को भारत ने 19 ओवरों में तीन विकेट नुकसान पर हासिल कर लिया।
इस मैच में कोहली ने 52 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 72 रनों की पारी खेली। शिखर धवन ने 40 रनों की पारी खेली। कोहली को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। धर्मशाला में पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.