पाकिस्तान के बाएं हाथ के गेंदबाद मोहम्मद आमिर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। इससे पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आमिर कहते हुए दिखाई दे रहे हैं, “मुझे मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया गया। मुझे नहीं लगता कि मैं मौजूदा प्रबंधन के रहते खेल सकता हूं। मैं अभी के लिए क्रिकेट छोड़ रहा हूं। मुझे मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया गया है। इसे झेल नहीं सकता।”
पीसीबी द्वारा जारी बायन में कहा लिखा गया है, “दिन में आमिर के संन्यास की खबरें आने के बाद पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने आमिर से बात की है। 28 साल के खिलाड़ी ने पीसीबी के मुख्य कार्यकारी से संन्यास की पुष्टि की है और कहा है कि उनकी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की कोई मंशा नहीं है और इसलिए भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया जाए। पीसीबी इसका सम्मान करती है और इसलिए इस समय इस पर कोई और टिप्पणी नहीं करना चाहती है।”
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.