IPL 2020: मुंबई इंडियंस की पहली जीत, कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रनों से दी मात

IPL 13 के 5वें मैच में मुंबई इंडयिंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रनों से हरा दिया है।

शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 195 रन बनाए। कोलकाता 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी। कोलकाता के लिए कप्तान दिनेश कार्तिक ने 30 और नीतीश राणा ने 24 रन बनाए। आखिरी में पैट कमिंस ने 12 गेंदों पर चार छक्के और एक चौके की मदद से 33 रन बनाए।

मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बाउल्ट, जेम्स पैटिनसन ने दो-दो विकेट लिए। मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने 80 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 54 गेंदों का सामना कर तीन चौके और चार छक्के लगाए।

सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों पर 47 रन बनाए। उनकी पारी में छह चौके और एक छक्का शामिल रहा। कोलकाता के लिए शिवम मावी ने दो विकेट लिए। सुनील नरेन और आंद्रे रसेल को एक-एक विकेट मिला।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.