इन दो खिलाड़ियों के कारण चौपट हो गया था पार्थिव पटेल का पूरा करियर, कई बार तो चयन तक नहीं हुआ

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने के ऐलान के साथ सबको हैरान कर दिया।

पार्थिव पटेल ने बुधवार को इसकी घोषणा की। आपको बता दें, 35 साल के पार्थिव पटेल ने भारत के लिए 25 टेस्ट, 38 एकदिवसीय और 2 टी20 मैच खेले हैं। पार्थिव पटेल सबसे कम उम्र के विकेटकीपर रहे हैं। उन्होंने 17 साल और 153 दिन की उम्र में पार्थिव पटेल ने साल 2002 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया।

उन्होंने अपने करियर की शानदार शुरुआत की, हालांकि पार्थिव पटेल ने 2004 में दिनेश कार्तिक और महेंद्र सिंह धोनी के उभरने के साथ अपनी जगह खो दी। उन्होंने नवंबर 2004 में अहमदाबाद में अपने पहले रणजी ट्रॉफी मैच से दो साल और दो महीने पहले टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया।

पार्थिव पटेल ने ट्विटर के जरिए क्रिकेट को अलिवदा कहने का एलान किया है। पटेल ने लिखा, ”मैं आज अपने 18 साल लंबे क्रिकेट करियर को अलविदा कह रहा हूं। बीसीसीआई ने मुझ पर भरोसा जताते हुए 17 साल की उम्र में ही टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका दिया। बीसीसीआई ने जिस तरह से मेरा साथ दिया है उसके लिए मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा।”

पार्थिव पटेल ने उन सभी कप्तानों को धन्यवाद कहा है जिनकी अगुवाई में वह टीम इंडिया के लिए खेले। सौरव गांगुली को खासतौर से शुक्रिया अदा करते हुए पार्थिव पटेल ने लिखा, ”दादा का मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा। एक कप्तान के तौर गांगुली ने हमेशा मेरा साथ दिया और उनके साथ खेलना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.