प्रैक्टिस मैच: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ड्रा हुआ मैच, इस बल्लबेजा ने टीम इंडिया के अरमानों पर फेरा पानी

भारत और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया तीन दिवसीय दिन-रात का अभ्यास मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया-ए को 473 रनों का लक्ष्य दिया था और लग रहा था कि जीत हासिल कर लेगी, लेकिन जैक वाइल्डरमुथ के नाबाद 111 और बेन मैक्डरमोट की नाबाद 107 रनों की पारी ने भारतीय अरमानों पर पानी फेर दिया। तीसरे दिन रविवार को अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया-ए ने अपने तीन विकेट 25 रनों पर ही खो दिए।

मार्कस हैरिस (5), जोए बर्न्‍स (1) और निक मेडिसन (14) तीनों पवेलियन लौट लिए। बेन ने फिर एलेक्स कैरी (58) के साथ पारी को बनाया। कैरी हालांकि 142 रनों के कुल स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद बेन और जैक ने कोई और झटका नहीं लगने दिया और 165 रनों की साझेदारी कर मैच ड्रॉ करा दिया। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया-ए ने चार विकेट खोकर 307 रन बनाए।

जैक ने 119 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और तीन छक्के लगाए। बेन ने अपनी पारी में 167 गेंदों का सामना किया और 16 चौके लगाए। भारत ने पहली पारी में 194 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया-ए को 108 रनों पर ही ढेर कर दिया था। भारत ने फिर हनुमा विहारी के नाबाद 104 और और ऋषभ पंत के नाबाद 103 रनों की पारी के बूते चार विकेट पर 386 रन बना पारी घोषित कर दी थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.