प्रैक्टिस मैच में ऋषभ पंत और विहारी ने जड़े शानदार शतक, टीम इंडिया को 472 रनों की विशाल बढ़त

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे अभ्यास मैच में तेज शतक जड़ पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की है।

पंत के 73 गेंदों पर नाबाद 103 और हनुमा विहारी के नाबाद 104 रनों की बदौलत भारत ने तीन दिवसीय दिन-रात प्रारूप के अभ्यास मैच के दूसरे दिन शिनवार का अंत चार विकेट के नुकसान पर 386 रनों के साथ किया है। इसी के साथ भारत ने 472 रनों की बढ़त ले ली है। पंत और विहारी के अलावा शुभमन गिल ने 65 और मयंक अग्रवाल ने 61 रनों की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने फिर निराश किया और तीन रन ही बना पाए।

भारत ने अपनी पहली पारी में 194 रन बनाए थे और पहले ही दिन आस्ट्रेलिया-ए को 108 रनों पर ऑल आउट कर दिया था। दूसरे दिन अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी भारत ने शॉ के रूप में पहला विकेट खोया। फिर गिल और मयंक ने 104 रनों की साझेदारी की। गिल की पारी को लेग स्पिनर मिशेल स्वेप्सन ने खत्म किया।

गिल ने 78 गेंदों का सामना कर चार चौके और दो छक्के लगाए। मयंक 161 के कुल स्कोर पर वाइल्डरमथ का शिकार बने। उन्होंने 120 गेंदों का सामना किया और चार चौकों के अलावा दो छक्के लगाए। 38 रन बनाने वाले अजिंक्य रहाणे चौथे विकेट के रूप में आउट हुए।

इसके बाद पंत और विहारी ने कोई और विकेटे नहीं गिरने दिया। दोनों ने अभी तक 147 रन जोड़ लिए हैं। पंत ने तेजी से रन बनाए हैं। उन्होंने अभी सिर्फ 73 गेंदों का सामना किया है और नौ चौकों के अलावा छह छक्के मारे। वहीं, विहारी ने 194 गेंदें खेली हैं और 13 चौके लगाए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.