पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई टी-20 लीग में आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब ने 5 लाख रुपये में खरीदा है।
लीग के दूसरे सीजन की नीलामी में अर्जुन 1 लाख की आधार कीमत के साथ उतरे थे। कई टीमों ने बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को खरीदने की कोशिश की लेकिन नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने अर्जुन के लिए 5 लाख रुपये की आखिरी बोली लगाई। इसके बाद नीलामी करा रहे चारू शर्मा ने दो नई टीमें आकाश टाइगर्स और इगल ठाणे स्ट्राइकर्स को अपॉर्च्यूनिटी टू मैच का इस्तेमाल करने का मौका दिया।
दोनों टीमों ने इसका फायदा उठाया। इसलिए एक बैग में दो कार्ड रखे गए। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) की एड हॉक समिति के सदस्य उन्मेष खानविल्कर ने एक कार्ड उठाया जिसमें आकाश टाइगर्स का नाम था। अर्जुन के पिता सचिन तेंदुलकर इस लीग के ब्रैंड एम्बेसडर हैं।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.