ऑस्ट्रेलिया की करारी हार का कारण ये ‘कंगारू’ खिलाड़ी तो नहीं? खुद कबूल की ये बड़ी बात!

मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को धूल चटाते हुए सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।

भारत के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा है कि उन्होंने खुद को स्टार आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को अपने ऊपर हावी होने दिया और अश्विन पर दबाव नहीं बनाया, जैसा वह अन्य स्पिनरों के खिलाफ करते हैं।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने स्मिथ के हवाले से कहा, ” संभवत: मैं अश्विन को उस तरह नहीं खेल पाया, जैसा कि मैं उन्हें खेलना चाहता था। मैं उन्हें अधिक से अधिक दबाव में रखना चाहता था। लेकिन मैंने उन्हें खुद अपने ऊपर हावी होने दिया। यह कुछ ऐसा है, जैसा कि मैंने अपने करियर में अब तक किसी अन्य स्पिनर को अपने ऊपर हावी होने नहीं दिया।”

अश्विन ने इस सीरीज के पहले टेस्ट में दो बार स्मिथ को आउट किया था। इसके अलावा उन्होंने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी स्मिथ को अपना शिकार बनाया था और फिर दूसरी पारी में स्मिथ को बुमराह ने अपना शिकार बनाया। 31 साल के स्मिथ ने पिछले 15 महीने में एक 13 टेस्ट पारियों में एक भी शतक नहीं लगाया है। उन्होंने कहा, ” इस समय मिडल में मैं खुद को ढूंढ़ रहा हूं। यह मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। इस साल मैंने मिडल में सबसे ज्यादा 64 गेंदें खेली है। इस समय मेरे लिए लय में आना महत्वपूर्ण है।”

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.