IPL-13 : हैदराबाद ने बेंगलोर को 6 विकेट से पीटा, क्वालीफायर-2 में बनाई जगह

सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 13वें सीजन के एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया।

हैदराबाद हालांकि फाइनल में नहीं पहुंची है। वह अब क्वालीफायर-2 में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी और अगर वो मैच जीत लेती है तो फाइनल खेलेगी। बेंगलोर लीग से बाहर हो गई है। पहले बल्लेबाजी करने वाली बेंगलोर बड़ा स्कोर नहीं कर पाई। उसने 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 131 रन बनाए। हैदराबाद ने दो गेंद पहले ही यह लक्ष्य चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।

हैदराबाद के लिए केन विलियम्सन ने नाबाद 50 और जेसन होल्डर ने नाबाद 24 रन बनाए। विलियम्सन ने अपनी पारी में 44 गेंदों का सामना किया और दो चौकों के अलावा दो छक्के लगाए। होल्डर ने 20 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके लगाए।

बेंगलोर के लिए अब्राहम डिविलियर्स ने सबसे अधिक 56 रनों की पारी खेली। उन्होंने 43 गेंदों का सामना किया और पांच चौके लगाए। एरॉन फिंच ने भी 32 रनों का योगदान दिया। हैदराबाद के लिए जेसन होल्डर ने तीन विकेट लिए। टी.नटराजन ने दो सफलताएं अर्जित कीं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.